फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Man drowned in Jawali, 22 migrants saved their lives by running after flood in Manjhi Khad

Kangra News: जवाली में डूबा व्यक्ति, मांझी खड्ड में बाढ़ के बाद 22 प्रवासियों ने भाग कर बचाई जान

Sun, 07 Jul 2024 06:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Man drowned in Jawali, 22 migrants saved their lives by running after flood in Manjhi Khad
गगल में टाटा एजेंसी के साथ ढंगे के गिरने से एजेंसी को हुआ करोड़ों का नुकसान
मौसम की कंपाइल खबर...
विज्ञापन


जिले भर में वीरवार रात हुई भारी बारिश के कारण कांगड़ा-चंबा में 55 सड़कें बाधित, पीडब्ल्यूडी को 9 करोड़ का नुकसान

बारिश से दो गोशालाएं, दो कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, इच्छी में डंगा बहने से दबे वाहन, धान की फसल को भी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मशाला। जिला में शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। जवाली की हार पंचायत में एक 44 वर्षीय व्यक्ति की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, धर्मशाला के चैतड़ू में मांझी खड़्ड किनारे बसे प्रवासियों ने देर रात 12 बजे के करीब आई बाढ़ के बाद भाग तक जान बचाई।
मांझी खड्ड में आई बाढ़ का पानी प्रवासियों की झुग्गियों में घुस गया। इसके बाद बच्चों सहित करीब 22 प्रवासी वहां से बाहर निकले। प्रवासियों ने गांव सराह में जाकर शरण ली। वहीं, लंज में सड़क पर बड़ा पेड़ गिरने से लंज-गगल मार्ग रात 11 बजे से सुबह 8 बजे तक बंद रहा। इसके अलावा बरसात की पहली भारी बारिश के कारण 42 मील, पुहाड़ा, चंबी, रैत, 46 मील और राजोल में फोरलेन के कार्य के कारण बरसात का पानी और मलबा लोगों के घरों, खेतों और दुकानों में घुस गया।
विज्ञापन

भूस्खलन के कारण बोह घाटी का जाने वाला रास्ता बंद हो गया। इसके अलावा गगल में सड़क का डंगा ढहने से नीचे खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां और देहरा में दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं, शाहपुर और कांगड़ा में दो कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा-चबां की 57 सड़क मार्ग बाधित रहे, जिसमें से 55 सड़कों को जेसीबी मशीनों की मदद से देर शाम तक बहाल कर दिया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग को 9 करोड़ रुपये नुकसान झेलना पड़ा है। जिला कांगड़ा में बिजली बोर्ड को भी 40 लाख रुपये के करीब का नुकसान पहुंचा है। 90 फीसदी तक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को धर्मशाला में 220 एमएम, पालमपुर में 214.6, कांगड़ा में 169, बैजनाथ में 142 और देहरा क्षेत्र में 47.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसा पानी, परिवार ने जागकर काटी रात

शाहपुर (कांगड़ा)। रात को हुई बारिश के कारण शाहपुर के छतड़ी में नाले का बहाव मुड़ने के कारण पानी घर में घुस गया, जिसके चलते परिवार ने पूरी रात जाग कर काटी। इसके साथ ही शाहपुर वोह रोड में भूसखलन के कारण सड़क बंद हो गई। लोक निर्माण विभाग ने सुबह मौके पर मशीन भेजकर मार्ग बहाल किया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने उप मंडलाधिकारी शाहपुर, एनएचएआई के उच्च अधिकारियों से भारी बरसात होने पर सचेत रहने के निर्देश दिए। बता दें कि पहली भारी बरसात ने ही एनएचएआई के फोरलेन कार्य की पोल खोल दी, जिससे साथ लगते घरों को नुकसान हुआ। 42 मील, पुहाड़ा, चंबी, रैत, 46 मील और राजोल में एसडीएम शाहपुर करतार चंद और विधायक केवल सिंह पठानिया ने मौके पर पहुंचकर लोगों की दिक्कतें सुनीं और संबंधित प्रशासन को दिशा निर्देश दिए।

नौ घंटे बंद रही नगरोटा सूरियां-गगल सड़क
लंज (कांगड़ा)। पंचायत अपर लंज में सदियों पुराना वट वृक्ष गिरने से नगरोटा सूरियां-गगल सड़क नौ घंटे बंद रही। इसकी सूचना वार्ड सदस्य राकेश कुमार ने पंचायत प्रधान रेखा देवी को दी और उन्होने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी। वहीं, पंचायत मनेई के रजियाल गांव में दिनेश कुमार के घर को लगाई चहारदीवारी जलभराब से उखड़ गई, जिससे हजारों का नुकसान हो गया। दिनेश कुमार ने बताया कि रात करीबन 1 बजे पूरे प्रांगण में जल भराव हो गया था। इससे चहारदीवारी गिर गई।

---

गगल में टाटा एजेंसी के साथ ढंगे के गिरने से एजेंसी को हुआ करोड़ों का नुकसान

गगल में टाटा एजेंसी के साथ ढंगे के गिरने से एजेंसी को हुआ करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed