फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Madoli gets the gift of regional Kanungo office

Kangra News: मदोली को क्षेत्रीय कानूनगो कार्यालय की सौगात

Tue, 30 Sep 2025 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 30 Sep 2025 07:42 AM IST
विज्ञापन
Madoli gets the gift of regional Kanungo office
मदोली के चंगराड़ा में क्षेत्रीय कानूनगो कार्यालय का उद्घाटन करते विधायक मलेंद्र राजन। -स्रोत: प
गंगथ (कांगड़ा)। इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने सोमवार को ग्राम पंचायत मदोली के चंगराड़ा में 10 लाख रुपये से बने क्षेत्रीय कानूनगो कार्यालय एवं आवासीय भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने तीन लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुस्तकालय और दो लाख रुपये की लागत से बनने वाले रास्ते का भी शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। राजस्व विभाग में सुधार के चलते लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जा रहा है। तहसील और उप-तहसील स्तर पर आयोजित लोक अदालतों से आम जनता के राजस्व संबंधी मामलों का मौके पर समाधान हो रहा है, जिससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने कमुही महिला मंडल समूह को आवश्यक सामान की खरीद के लिए 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी संजीव कुमार, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद बलौरिया, तहसीलदार अमनदीप, नायब तहसीलदार प्रवेश शर्मा, एसएचओ आशीष पाठानिया, पोंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर, टप्पा प्रधान कुलबीर चंबयाल और उपप्रधान सुनील सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed