{"_id":"6810b332bd5dc4737802243d","slug":"lucknow-super-giants-captain-rishabh-pant-reached-dharamshala-kangra-news-c-95-1-ssml1020-175133-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला पहुंचे लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान ऋषभ पंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला पहुंचे लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान ऋषभ पंत
Wed, 30 Apr 2025 04:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 30 Apr 2025 04:36 AM IST
विज्ञापन
गगल हवाई अड्डे से बाहर आते लखनऊ सुपर जायंटस टीम के कप्तान ऋषभ पंत और अन्य। -स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : credit
धर्मशाला। आईपीएल मुकाबले के लिए लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान ऋषभ पंत मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गए। दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे पंत और स्पोर्टिंग स्टाफ गगल एयरपोर्ट पर उतरे, जहां सुरक्षा दस्ते की निगरानी में वे सीधे होटल रेडिसन ब्लू रवाना हो गए।
इससे पहले टीम के कोच जस्टिन लैंगर सहित हैनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और अन्य खिलाड़ी सोमवार शाम ही धर्मशाला पहुंच चुके हैं। 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद अब लखनऊ का अगला मैच चार मई को पंजाब किंग्स के साथ धर्मशाला में होना है।
बीसीसीआई की ओर जारी शैड्यूल के तहत दोनों टीमें दो मई को शाम छह बजे से रात नौ बजे तक स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। अभ्यास के दौरान खिलाड़ी पिच और आउटफील्ड का भी मुआयना करेंगे। इससे पहले, धर्मशाला की ठंडी वादियों में खिलाड़ी एक-दो दिन का विश्राम लेकर खुद को तरोताजा करेंगे।
विज्ञापन
एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने बताया कि टीम के बाकी खिलाड़ी एक मई को धर्मशाला पहुंचेंगे। पंजाब की टीम भी 30 अप्रैल को अपना मैच खत्म करने के बाद एक मई को यहां पहुंचेगी।

गगल हवाई अड्डे से बाहर आते लखनऊ सुपर जायंटस टीम के कप्तान ऋषभ पंत और अन्य। -स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : credit