फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Loss of lakhs due to fire in the house

गाहलियां में मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

Wed, 15 Dec 2021 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to fire in the house
लंज (कांगड़ा)। गाहलियां पंचायत के पंतेहड़ गांव के वार्ड नंबर एक के मकान में आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया। मकान के मालिक मान सिंह पुत्र रोशन लाल ने बताया कि रात के करीब 12 बजे अचानक उनके घर में आग लग गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान गाहलियां रेना चौधरी को दी। इस पर प्रधान ने पुलिस को फोन कर सारी दुर्घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी हाकम सिंह की टीम ने घटना का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार करके उपमंडल अधिकारी कांगड़ा को भेज दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर पीड़ित परिवार की सहायता के लिए मौके पर पहुंचे प्रशासन ने पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता मदद दी है। पीड़ित परिवार को राहत देने के लिए समस्त गांव वासियों और पंचायत ने प्रशासन का आभार प्रकट किया है और साथ ही प्रशासन से गुहार लगाई है कि गरीब परिवार को सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed