फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   local root cencle

धर्मशाला से 14 लंबे व 2 लोकल रूटों पर चलीं बसें

Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
local root cencle
धर्मशाला। जिले में लॉकडाइन के दूसरे सप्ताह में शनिवार को सवारियां न होने के कारण निगम के धर्मशाला डिपो की केवल 16 बसें ही सड़कों पर दौड़ीं। इसमें 14 लंबे और दो लोकल रूटों पर ही बसें चलीं। वहीं निजी बसों की बात की जाए तो जिले में केवल 50 निजी बसों ने ही सड़कों पर सफर किया। मगर इस सप्ताह भी निजी बस ऑपरेटरों के साथ मायूसी ही लगी।
विज्ञापन

बसें तो चलीं पर सवारियां न होने के करण बसों को खाली ही दौड़ना पड़ा। वहीं बसें खाली होने के कारण संचालकों का डीजल का खर्चा भी पूरा नहीं हो पाया है। वहीं, निजी बस ऑपरेटरों ने निर्णय लिया है कि रविवार को करीब 25 बसें ही सड़कों पर दौड़ाई जाएंगी। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष हैप्पी अवस्थी ने कहा कि शनिवार को करीब 900 में से 50 ही बसों को चलाया गया है। रविवार को करीब 25 बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि पिछले हफ्ते लॉकडाउन में 30 फीसदी रूटों पर ही दौड़ीं थी। सरकारी बसें सवारियों के हिसाब से 16 लंबे रूट और 9 लोकल रूटों पर चलीं थी। वहीं बाजार बंद होने पर 900 में से 120 निजी बसों ने सफर किया था। जिससे सवारियों की कमी से डीजल का खर्चा भी पूरा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि शनिवार को यहां से 85 में से केवल 16 रूटों पर ही बसें चलीं। जिसमें 14 लंबे व 2 लोकल रूटों पर बसों को चलाया गया है।
समय प्रस्थान आगमन
सुबह 4:30 धर्मशाला जालंधर
सुबह 5:00 धर्मशाला अमृतसर
सुबह 5:00 धर्मशाला दिल्ली
सुबह 7:10 धर्मशाला होशियारपुर
सुबह 8:00 धर्मशाला शिमला-चंडीगढ
सुबह 8:00 धर्मशाला होशियारपुर
सुबह 9:55 धर्मशाला होशियारपुर
सुबह 10:25 धर्मशाला चंडीगढ़
सुबह 10:25 धर्मशाला लुधियाना
दोपहर 3:00 धर्मशाला हरिद्वार
रात 8:15 धर्मशाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed