फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lisyadu and Simbal villages will soon be connected with road facilities

Kangra News: सड़क सुविधा से जल्द जुड़ेंगे लिसयाड़ू और सिंबल गांव

Sat, 13 Apr 2024 03:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Lisyadu and Simbal villages will soon be connected with road facilities
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत थला उवारना के लोगों को जल्द सड़क सुविधा नसीब होगी। सड़क न होने के कारण ये लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव से सड़क तक पहुंचते हैं लेकिन अब जल्द इन लोगों को सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। न्यूगल खड्ड पर पुल बनते ही ये लोग नागनी (बिंद्राबन) के पास सीधे धर्मशाला से पालमपुर वाया नगरी चलने वाली सड़क से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायत उवारना थला के गांव लिसयाड़ू व सिंबल के लोगों को पहली बार सड़क सुविधा मिलेगी। विभाग ने इस सड़क को कच्चे तौर पर रजनाली में पहुंचा दिया है। लोगों की समस्या को देख आशीष बुटेल ने विभाग को जल्द सड़क बनाने के आदेश दिए थे। अब सड़क के बाद न्यूगल खड्ड पर पुल बनना है। इसकी घोषणा भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने पालमपुर दौरे के दौरान कर दी है। विभाग जल्द पुल का टेंडर पर भी कर देगा। न्यूगल खड्ड पर पुल बनते ही इन लिसयाड़ू व सिंबल के अलावा रजनाली गांव के लोगों को भराड़ी माता मंदिर तक पहली बार सड़क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सड़क पर जल्द की जाएगी टारिंग : एसडीओ
एसडीओ सार्थक सूद ने कहा इस सड़क पर करीब पचास लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कच्चे तौर पर इस सड़क को नागनी से रजनाली तक पहुंचा दिया गया है। इस सड़क सुविधा को शुरू करने के लिए न्यूगल खड्ड पर पुल बनाया जाना है। विभाग इसके काम पर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को होती थी समस्या : आशीष
सीपीएस एवं पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि लिसयाड़ू, सिंबल और रजनाली के लोगों को सड़क की ज्यादा समस्या थी। आज तक इन लोगों को सड़क सुविधा नहीं मिल पाई थी लेकिन इनकी समस्या को देख उन्होंने जल्द विभाग को सड़क निकालने के आदेश दिए थे। इस पर विभाग ने सड़क निकाल दी है। अब इस सड़क को सुचारु करने के लिए न्यूगल खड्ड पर पुल बनना है। इसके लिए मुख्यमंत्री अपने पालमपुर दौरे में पांच करोड़ रुपये की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed