फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Link road at risk due to landslide near Khadol

Kangra News: खड़ोल के पास भूस्खलन से खतरे में लिंक मार्ग

Wed, 02 Sep 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 02 Sep 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
Link road at risk due to landslide near Khadol
गंगथ (कांगड़ा)। क्षेत्र के अघार को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर खड़ोल गांव के पास भूस्खलन होने से स्थिति चिंताजनक बन गई है। श्मशान घाट के समीप सड़क का हिस्सा धंसने की कगार पर पहुंचने से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, सड़क के ठीक नीचे स्थित श्मशानघाट के आरामगाह भवन पर भी मलबा गिरने और उसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान दोबारा भूस्खलन होने पर स्थिति और बिगड़ सकती है। रपड़ पंचायत के प्रधान केवल कलोत्रा सहित ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने समय रहते सुरक्षा प्रबंध नहीं किए तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने सड़क को सुरक्षित करने के साथ आरामगाह भवन को मलबे की चपेट से बचाने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की है। उधर, इस संबंध में इंदौरा के एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed