{"_id":"6a19e328bcf6849fd2087ec4","slug":"light-rain-exposed-the-poor-sanitation-system-of-the-municipal-corporation-kangra-news-c-94-1-hmp1026-195304-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हल्की बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हल्की बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल
Sat, 30 May 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 30 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर की सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति शुक्रवार को हुई मात्र पांच मिनट की बारिश में ही सामने आ गई। हल्की बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में नालियां उफान पर आ गईं और उनमें जमा गंदगी सड़कों पर फैल गई, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में नालियों से निकला कचरा और कीचड़ सड़क पर फैलने से लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात का मौसम अभी शुरू भी नहीं हुआ है, फिर भी थोड़ी सी बारिश में ही जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई।
व्यापार मंडल के प्रधान सुमित ठाकुर और व्यापारी राजेश सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण यह समस्या बार-बार सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लोगों ने मांग की है कि बरसात से पहले सभी निकासी नालियों की विशेष सफाई करवाई जाए और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। वहीं, नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि निकासी नालियों की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।