Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Landslide on Gaggal-Dharamshala road in Sakoh due to heavy rain, roads turned into ponds

Kangra News: भारी बारिश से सकोह में गगल-धर्मशाला सड़क पर भूस्खलन, सड़कें बनीं तालाब

Sat, 21 Jun 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 21 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Landslide on Gaggal-Dharamshala road in Sakoh due to heavy rain, roads turned into ponds
धर्मशाला में शुक्रवार सुबह बारिश के बाद छाई धुंध। संवाद
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शुक्रवार को भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। सकोह के पास गगल-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर भूस्खलन हुआ और मार्ग करीब दो घंटे तक बंद रहा। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह 8:00 बजे से तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे जगह-जगह सड़कें तालाब बन गईं। खराब मौसम के चलते शुक्रवार को कांगड़ा हवाई अड्डा पर कोई फ्लाइट नहीं आ पाई। विजिबिलिटी कम होने के कारण सातों फ्लाइटें रद्द रहीं। हालांकि इस बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। कई क्षेत्रों में किसान खेतों में पानी इकट्ठा होने के कारण धान की पनीरी की रोपाई करने में जुटे रहे। इस दौरान खेतों को कई क्षेत्रों में नुकसान भी पहुंचा है। ज्यादा पानी आ जाने के चलते धान की पनीरी खेतों में बह गई और कई जगह खेतों की बीड़ भी टूट गईं, जिन्हें ठीक करने में किसान सुबह से जुटे रहे। उधर, सकोह में मार्ग बंद होने से वाहन चालकों ने वाया शीला-दाड़ी सड़क मार्ग का सहारा लिया। जेसीबी मशीन की मदद से सड़क से मलबे को हटाया गया और सुबह 10:30 बजे के करीब मार्ग को वाहनों के लिए खोला गया। हालांकि सड़क पर मिट्टी होने के चलते वाहन चालकों को वहां से गुजरते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धर्मशाला-मैक्लोडगंज में छाई धुंध
धर्मशाला सहित मैक्लोडगंज में पूरा दिन धुंध छाई रही। इस दौरान चालकों को वाहन फ्रंट लाइटों को जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा। धुंध इतनी अधिक थी कि सड़कों पर कुछ नजर भी नहीं आ रहा था। बारिश से जिले भर में मौसम काफी ठंडा रहा और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को धर्मशाला में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed