फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Landslide behind Jawali Hospital, two workers injured

Kangra News: जवाली अस्पताल के पीछे भूस्खलन, चपेट में आया प्रवासी मजदूर परिवार

Tue, 16 Sep 2025 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Sep 2025 05:53 AM IST
विज्ञापन
Landslide behind Jawali Hospital, two workers injured
भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हुए प्रवासी बच्चे जवाली अस्पताल में उपचाराधीन। -स्रोत: जागरूक पाठक
रैहन/जवाली (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल जवाली की पुरानी इमारत के पीछे सोमवार सुबह अचानक भूस्खलन हो गया। इससे पास में झुग्गी बनाकर रहने वाले एक प्रवासी मजदूर परिवार के दो बच्चों सहित पति-पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोग और अस्पताल कर्मचारी तुरंत राहत कार्य में जुटे और चारों घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. इरशान मुहम्मद ने बताया कि संजय कुमार, उनकी पत्नी राधा देवी और दो बच्चे अनुराग व रागिनी घायल हुए। संजय कुमार और राधा देवी अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहे थे। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। भूस्खलन से अस्पताल की पुरानी इमारत भी जोखिम में आ गई।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने पुरानी इमारत अस्थायी रूप से खाली करवा दी और मरीजों को सुरक्षित नए भवन में शिफ्ट कर दिया। ग्रामीणों और अस्पताल स्टाफ ने प्रशासन से जल्द पुख्ता कदम उठाने और प्रभावित मजदूर परिवारों को राहत देने की मांग की है।

भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हुए प्रवासी बच्चे जवाली अस्पताल में उपचाराधीन। -स्रोत: जागरूक पाठक

भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हुए प्रवासी बच्चे जवाली अस्पताल में उपचाराधीन। -स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed