{"_id":"678d45eacb326bee1c03a731","slug":"kulani-bridge-ready-kandabadi-people-will-connect-directly-to-palampur-kangra-news-c-95-1-ssml1021-162404-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कुलाणी पुल तैयार, पालमपुर से सीधे जुड़ेंगे कंडबाड़ी लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कुलाणी पुल तैयार, पालमपुर से सीधे जुड़ेंगे कंडबाड़ी लोग
Mon, 20 Jan 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। चंदपुर-होल्टा में कुलाणी के पास आवा खड्ड पर पुल तैयार हो गया है। दो माह के अंदर इसे शुरू कर दिया जाएगा। पुल के शुरू होने से कंडबाड़ी इलाके के हजारों लोग सीधे पालमपुर से जुड़ जाएंगे। इससे आवा खड्ड के आर-पार रह रहे लोगों का सालों से इंतजार खत्म हो जाएगा। इन दिनों पुल के दोनों किनारों को मिलाने का काम चल रहा है। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
जानकारी के अनुसार चंदपुर होल्टा में आवा खड्ड पर बने कुलाणी पुल दो माह के अंदर शुरू हो जाएगा। यह पुल बनकर तैयार हो गया है। लेकिन पुल को दोनों तरफ से जोड़ने के लिए अप्रोच रोड का काम चला हुआ है। इसके बाद कुलाणी पुल को शुरू कर दिया जाएगा।
इस पुल के बनने से कंडबाड़़ी इलाके के नैण, स्पैड़ू, ननाहर, कंड (ग्वालटिक्कर) रजेहड़ इलाके के दर्जनों गांवों के हजारों लोग सीधे पालमपुर से जुड़ जाएंगे। कुलाणी में बने इस पुल के शुरू होने से कंडबाड़ी इलाके के गांवों की करीब पांच किलोमीटर पालमपुर आने में दूरी कम हो जाएगी। कंडबाड़ी इलाके के उक्त पंचायतों के लोगों को अभी तक पालमपुर के लिए वाया द्रमण, बनूरी होकर आना और जाना पड़ता है। इसकी दूरी करीब 12 किलोमीटर बैठती है, लेकिन इस पुल के बनने से यह लोग वाया होल्टा कुलाणी होते ही सीधे कंडबाड़ी इलाके से जुड़ जाएंगे, जबकि चंदपुर-होल्टा इलाके के लोग भी चंद किलोमीटर का सफर कर कंड़बाड़ी इलाके में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
श्रकुलाणी पुल को दोनों किनारों को मिलाने के लिए अप्रोच रोड का काम चला हुआ है। इसका काम जल्द पूरा हो जाएगा। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। - विनीत शर्मा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग पालमपुर
कुलाणी पुल का काम पूरा होते ही उद्घाटन कर चालू कर दिया जाएगा। इस पुल के अप्रोच रोड तैयार होने में करीब दो माह का समय लग सकता है। लोगों की लंंबे समय से उठ रही पुल बनाने की मांग को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। - आशीष बुटेल, विधायक पालमपुर