{"_id":"67f3c6a4d89c62bcc80d1169","slug":"kotla-school-becomes-a-centre-of-modern-education-admissions-begin-kangra-news-c-95-1-kng1005-172277-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कोटला स्कूल बना आधुनिक शिक्षा का केंद्र, दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कोटला स्कूल बना आधुनिक शिक्षा का केंद्र, दाखिले शुरू
Tue, 08 Apr 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स्कूल में कक्षा छठी से जमा दो तक के लिए दाखिलों की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, जिसे लेकर अभिभावकों और छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य बबिता सहोत्रा ने बताया कि कोटला स्कूल को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा गया है। यहां आईसीटी लैब, साइंस लैब, वर्चुअल रियलिटी और एस्ट्रोनॉमी लैब, अटल टिंकरिंग लैब, भाषा लैब तथा रोबोटिक लैब जैसी सुविधाएं छात्रों के लिए उपलब्ध हैं। खेलकूद के क्षेत्र में भी यह स्कूल अग्रणी है। विद्यालय में फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, जूडो, रेसलिंग, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो जैसी गतिविधियों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा देते हुए स्कूल में एलसीडी पैनल और स्मार्ट क्लास रूम्स के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। इसके अलावा छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा देने के उद्देश्य से हेल्थ केयर और टेलीकॉम जैसे दो वोकेशनल ट्रेड भी शुरू किए गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में सभी पद भरे हुए हैं और कोई भी पद रिक्त नहीं है।