फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Khundiyan's oldest ex-serviceman, Havaldar Lal Singh, is no more.

Kangra News: खुंडियां के सबसे बुजुर्ग पूर्व सैनिक हवलदार लाल सिंह नहीं रहे

Mon, 08 Dec 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 08 Dec 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
Khundiyan's oldest ex-serviceman, Havaldar Lal Singh, is no more.
खुंडियां के कलाई में हवलदार लाल सिंह को सलामी देते पूर्व सैनिक। -स्रोत: जागरूक पाठक
खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां के गांव कलाई के 99 वर्षीय पूर्व सैनिक हवलदार लाल सिंह का शनिवार रात निधन हो गया। इसी वर्ष 10 फरवरी को पूर्व सैनिक लीग खुंडियां ने उनका 98वां जन्मदिन मनाकर उनके सेवाभाव और दीर्घायु का सम्मान किया था।
विज्ञापन

लीग के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि लाल सिंह मात्र 18 वर्ष की आयु में 27 फरवरी 1945 को नौ पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। अपने जीवन में परदादा और परनाना के रूप में चौथी पीढ़ी देखकर वह खुंडियां तहसील के सबसे बुजुर्ग पूर्व सैनिक माने जाते थे। रविवार को आयोजित अंतिम संस्कार में पूर्व सैनिक लीग खुंडियां ने थल सेनाध्यक्ष की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कैप्टन रमेश, सूबेदार जोगिंद्र, सूबेदार अमर सिंह, हवलदार विनोद, हवलदार मेहर सिंह सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। सभी ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत सैनिक की सेवा-यात्रा को याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed