फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   kehria winner in volleyball competition

ल प्रतियोगिता में कैहरियां विजेता, कंडवाल उपविजेता

Mon, 11 Oct 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
kehria winner in volleyball competition
जवाली (कांगड़ा)। युवा मंडल देहरी-पनालथ के सौजन्य से करवाई गई वॉलीबाल प्रतियोगिता में कैहरियां की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें पंचायत प्रधान कैप्टन रमेश चंद तथा कोऑपरेटिव सोसायटी के सचिव रणवीर जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

फाइनल मैच कैहरियां व कंडवाल की टीमों के बीच खेला गया। मैच में संजीव कुमार ने रेफरी की भूमिका अदा की। इस मैच में कैहरियां टीम विजेता व कंडवाल टीम उपविजेता रही। विजेता रही कैहरियां टीम को मुख्यातिथि कैप्टन रमेश चंद व रणवीर जम्वाल ने 11 हजार रुपये का नकद इनाम व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम कंडवाल को 51सौ रुपये का नकद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने खेल आयोजकों को भी बधाई दी। खेल आयोजकों रोमित गुलेरिया, अभिषेक गुलेरिया, नितल गुलेरिया, अमन, साहिल पठानिया, गौरव, निशांत, जिम्मू, कर्ण, सूरज, सुधीर इत्यादि ने मुख्यातिथि को शाल व टोपी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed