फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   KCCB will have to work on the lines of nationalized banks: Zafar

केसीसीबी को राष्ट्रीयकृत बैंकों की तर्ज पर करना होगा काम : एमडी

Sat, 04 Oct 2025 07:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
KCCB will have to work on the lines of nationalized banks: Zafar
जफर इकबाल
धर्मशाला। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक में शुक्रवार को आईएएस अधिकारी जफर इकबाल ने प्रबंध निदेशक (एमडी) का पदभार संभाल लिया। कार्यभार संभालते ही पहली बैठक कर उन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव लाने के स्पष्ट संकेत दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंक को राष्ट्रीयकृत और नामी निजी बैंकों की तर्ज पर काम करना होगा, ताकि ग्राहक न केवल बैंक से जुड़ें, बल्कि संतुष्ट भी रहें।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त पद पर सेवारत जफर इकबाल को सरकार ने केसीसी बैंक के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने बैंक मुख्यालय में महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक और सहायक प्रबंधकों के साथ अपनी पहली बैठक की और बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक आधुनिक व प्रभावशाली बनाने के लिए अहम दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जफर इकबाल ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि आज का दौर तकनीक का है और ग्राहकों को घर बैठे सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की मांग है। उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग सहित अन्य डिजिटल सेवाओं को और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि बैंक की सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शिता और उपभोक्ता हित होनी चाहिए। बैंकिंग सेवाओं को सरल, तेज और भरोसेमंद बनाया जाए, ताकि ग्राहक अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसीसी बैंक के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए जफर इकबाल ने कहा कि यह बैंक 100 वर्षों से कार्य कर रहा है। वर्तमान में प्रदेश के पांच जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सेवाएं दे रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में भी हम लोगों को और बेहतर सेवाएं प्रदान करें और बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर बैंक महाप्रबंधक राकेश शर्मा और अमित गुप्ता समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed