फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   KCC Bank MD transferred, Aditya Negi given additional charge

Kangra News: केसीसी बैंक के एमडी का हुआ तबादला, आदित्य नेगी को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

Thu, 26 Sep 2024 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
KCC Bank MD transferred, Aditya Negi given additional charge
धर्मशाला। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरीकार बुधवार को प्रदेश सरकार ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक को बदल दिया है। कांगड़ा मंडल के बंदोबस्त अधिकारी आदित्य नेगी (आईएएस) को केसीसी बैंक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। जबकि केसीसी बैंक के एमडी रहे आईएएस अधिकारी विनोद कुमार को प्रदेश सरकार ने अब मंडलायुक्त कांगड़ा के पद पर नियुक्ति दी है।
विज्ञापन

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सितंबर के प्रथम सप्ताह में बीओडी की बैठक का आयोजन किया गया था। लेकिन बैंक के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार, महाप्रबंधक सतवीर मिन्हास और अमित गुप्ता बैठक से पहले ही छुट्टी लेकर चले गए थे। इससे पूर्व भी बैंक के प्रबंध निदेशक बीओडी की बैठकों से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। सूत्रों के अनुसार आईएएस अधिकारी विनोद कुमार के साथ बहुत पहले एक बैठक में बैंक के कुछ निदेशकों ने दुर्व्यव्हार किया था, जिससे नाराज होकर बैंक के एमडी ने बाद में होने वाली लगातार कई बैठकों से दूरी बना ली, लेकिन बैंक एमडी की यह दूरी बैंक के चेयरमैन और बीओडी को सही नहीं लगी।
विज्ञापन


जिसके चलते बीओडी के कुछ निदेशकों ने बैंक चेयरमैन की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कुछ अधिकारियों की वजह से बैंक को हो रहे नुकसान के बारे में बताया और बैंक एमडी को बदलने की मांग रखी थी, जोकि बुधवार को पूरी हो गई। वहीं बैंक के महाप्रबंधक सतवीर मिन्हास को ऊना जोन, जबकि महाप्रबंधक अमित गुप्ता को कुल्लू की लोन रिकवरी का काम आवंटित किया गया। महाप्रबंधक की शक्तियां बैंक के डीजीएम राकेश शर्मा को सौंपी गई हैं। अब एमडी के तबादले से बैंक में खूब चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बैंक के एमडी को बदल दिया गया है। बैंक के दो पूर्व जीएम को भी लोन रिकवरी को लेकर निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed