{"_id":"6a5d2d9d6515249571049900","slug":"karandeep-selected-for-the-ncc-rifle-shooting-team-kangra-news-c-95-1-kng1045-245684-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कर्णदीप एनसीसी की राइफल शूटिंग टीम में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कर्णदीप एनसीसी की राइफल शूटिंग टीम में चयनित
Mon, 20 Jul 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर स्थित बाल स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र कर्णदीप का चयन राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय की संयुक्त राइफल शूटिंग टीम के लिए हुआ है। इससे पहले कर्णदीप और कैडेट नरेंद्र कुमार का चयन शिमला ग्रुप की टीम में हुआ था। इसके बाद दोनों ने योल कैंट, ऊना और हमीरपुर में करीब 60 दिन तक विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंतिम चयन शिविर 9 से 17 जुलाई तक पंजाब के रूपनगर स्थित एनसीसी अकादमी में आयोजित किया गया। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी विवेकानंद शर्मा ने सफलता का श्रेय कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के मार्गदर्शन को दिया। प्रधानाचार्य सीमा कौशल व स्टाफ ने कर्णदीप को बधाई दी है।
विज्ञापन