{"_id":"66f46912601a9430020c2084","slug":"kanishka-antariksh-quiz-ameesha-stood-first-in-speech-kangra-news-c-95-1-kng1004-148598-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कनिष्क-अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी, अमीषा भाषण में रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कनिष्क-अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी, अमीषा भाषण में रहीं प्रथम
Thu, 26 Sep 2024 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के पर्यटन, यात्रा एवं आतिथ्य प्रबंधन विभाग ने पर्यटन सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं में सर्वप्रथम जिला स्तरीय स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 12 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता पर्यटन और शांति विषय पर आधारित रही और विद्यार्थियों से समसामयिक और पर्यटन से जुड़े हुए प्रश्नों को पूछा गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कनिष्क जरयाल और अंतरिक्ष शर्मा ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में अमीषा धीमान और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मृदुल प्रथम रहे। पर्यटन सप्ताह के समन्वयक डॉ. हरीश गौतम ने बताया कि पर्यटन यात्रा एवं आतिथ्य प्रबंधन स्कूल विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने का कार्य समय समय पर करता रहता है। इसी कड़ी में बुधवार को वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका देवी, द्वितीय स्थान विनायक गुरुंग और तृतीय स्थान कृष्णा शर्मा ने हासिल किया। वहीं, वीरवार को पर्यटन यात्रा एवं आतिथ्य प्रबंधन स्कूल राष्ट्रीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।