फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra was at the forefront in transferring land for Rajiv Gandhi Day Boarding Schools

Kangra: राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए भूमि हस्तांतरण में सबसे आगे रहा कांगड़ा

Fri, 11 Apr 2025 12:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Apr 2025 12:39 PM IST
सार

 सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान तैयार करने के सीएम के विजन पर कांगड़ा जिला के लिए पहले चरण में आठ राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्वीकृत किए गए हैं।  

विज्ञापन
Kangra was at the forefront in transferring land for Rajiv Gandhi Day Boarding Schools
स्कूल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वर्तमान सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान तैयार करने के सीएम के विजन पर कांगड़ा जिला के लिए पहले चरण में आठ राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्वीकृत किए गए हैं।  इसमें से छह डे बोर्डिंग स्कूल की आधाशिला रखी जा चुकी है। जबकि दो स्कूलों में कार्य आरंभ भी हो चुका है। कांगड़ा जिला प्रशासन की तेजी से डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए भूमि हस्तांतरण में सबसे आगे रहा है। इसके अतिरिक्त शाहपुर के रैत तथा जसवां प्रागपुर में भी डे बोर्डिंग स्कूल खोलना प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग के मुताबिक ज्वाली के ठंगड़, जयसिंहपुर के सोलबनेड़, पालमपुर के कमलेहड़, नगरोटा बगवां के रणहूं, फतेहपुर के मंझार, ज्वालामुखी के लाहड़ू में बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला रखी जा चुकी है।

विज्ञापन


जबकि पालमपुर तथा ज्वालामुखी में इस दिशा में कार्य भी आरंभ हो चुका है। बता दें, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग  स्कूल बनाने की घोषणा की है। इसे लेकर पहले चरण में प्रदेश में 15 विधानसभा क्षेत्रों में यह स्कूल बनाने को मंजूरी दी गई थी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला प्रशासन की तेजी से डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए लैंड ट्रांसफर में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल ग्रामीण तथा निर्धन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। डे बोडिंग स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीण प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed