फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra senior team won the hockey competition

Kangra News: कांगड़ा सीनियर टीम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

Mon, 10 Nov 2025 09:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Nov 2025 09:07 AM IST
विज्ञापन
Kangra senior team won the hockey competition
कांगड़ा में हॉकी प्रतियाेगिता की विजेता और उपविजेता टीमाें को सम्मानित करते मुख्यातिथि। -स्रोत
कांगड़ा। हॉकी खेल के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जय मां बज्रेश्वरी क्लब कांगड़ा की ओर से दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता करवाई गई। रविवार को न्यू कांगड़ा स्कूल के मैदान में प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें कांगड़ा सीनियर टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में बिलासपुर को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर जनहित संगठन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अमित वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के संयोजक दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल छह टीमों ने भाग लिया। रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में पहले दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल में कांगड़ा सीनियर ने कांगड़ा जूनियर को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल में बिलासपुर ने रैत को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला कांगड़ा सीनियर और बिलासपुर के बीच खेला गया। एक कड़े और रोमांचक संघर्ष में, कांगड़ा सीनियर की टीम ने बिलासपुर की टीम को 4-3 से पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों की ओर से विजेता टीम (कांगड़ा सीनियर) को 5100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता टीम (बिलासपुर) को 3100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि अमित वर्मा ने कहा कि देश में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यह गर्व का क्षण है और ऐसी प्रतियोगिताएं यादगार बन जाती हैं। संयोजक दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कांगड़ा की दो टीमें, रैत, बिलासपुर, ऊना और शिमला की टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed