फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra pensioners will take legal action on the expulsion of the district president

Kangra News: जिलाध्यक्ष के निष्कासन पर कानूनी कार्रवाई करेंगे कांगड़ा के पेंशनर

Thu, 24 Apr 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kangra pensioners will take legal action on the expulsion of the district president
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कांगड़ा की बैठक के दौरान पदा​धिकारी। स्रोत: संघ
धर्मशाला। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कांगड़ा के जिलाध्यक्ष के निष्कासन को लेकर अब कांगड़ा की कार्यकारिणी मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी। बुधवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कांगड़ा की कोर कमेटी की आपात बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया कि प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर के निष्कासन के पारित आदेश को चुनौती उन्हें जनमत के आधार के अतिरिक्त कानूनी तौर पर भी देने का फैसला लिया । इस बारे में सुरेश ठाकुर को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा की ओर से यथोचित कदम उठाने के लिए अधिकृत किया।
विज्ञापन


बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि कानूनी कार्रवाई करने के तुरंत बाद जिला कांगड़ा की कार्यकारिणी की बैठक भी मई के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश चुनाव में जिला कांगड़ा की तरफ से भाग लेने वाले प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में पहलगाम में आतंकियों की ओर से निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या करने की निंदा की गई। बैठक में एसोसिएशन के जिला महासचिव रविंद्र राणा, राज्य उपाध्यक्ष श्रुति पाल शर्मा, राज्य प्रैस सचिव मनमोहन सिंह पठानिया सहित जिला की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed