फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra gets permanent welfare officer

Kangra News: कांगड़ा को मिला स्थायी कल्याण अधिकारी लोगों को समय पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

Tue, 29 Jul 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Jul 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Kangra gets permanent welfare officer
साहिल मंडला ने संभाला जिला कल्याण अधिकारी का पदभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कांगड़ा में जिला कल्याण अधिकारी के पद पर डेढ़ साल बाद स्थायी नियुक्ति हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेशों के बाद साहिल मंडला ने जिला कल्याण अधिकारी का पदभार संभाला लिया है।
इस पद पर स्थायी नियुक्ति होने से प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को समय पर लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। साथ ही जिला कांगड़ा के लोगों का कार्य सुचारू रूप से चल पाएगा।इससे पहले दिसंबर 2023 से जिला कल्याण अधिकारी का पद प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहा था। इस दौरान छह अधिकारी जिला कल्याण विभाग अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल चुके हैं। जिससे लोगों को अपना कार्य करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

उधर, जिला कल्याण अधिकारी साहिल मंडला ने बताया कि उन्होंने 2024 में एचएएस अलाइड की परीक्षा पास की है। पहली पोस्टिंग धर्मशाला में हुई है। वे चंबा के भलेई के रहने वाले हैं। उन्होंने 2021 में धर्मशाला से बीएससी और 2023 में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से फिजिक्स में एमएससी की है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े जिले का कार्यभार संभालने के बाद अब लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स:-
कांगड़ा में अभी भी खाली चल रहे 20 पद
कांगड़ा में तहसील कल्याण अधिकारियों सहित अन्य 20 पद खाली चल रहे हैं। इसमें आठ पद तहसील कल्याण अधिकारी, आठ पद क्लर्क और चार पद चपरासी के खाली चल रहे हैं। तहसील कल्याण अधिकारियों में धर्मशाला, शाहपुर, बड़ोह, देहरा, डाडासीबा, इंदौरा, खुंडियां और ज्वालामुखी में खाली हैं। क्लर्क के आठ पदों में से तीन जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में, अन्य चार खुंडियां, शाहपुर, पालमपुर, जसवां और जवाली के तहसील कार्यालय में खाली हैं। इसके अलावा रक्कड़, बड़ोह, ज्वालामुखी और डाडासीबा में चपरासी के पद खाली हैं। कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी न होने के कारण लोगों के कार्य समय से पूरे होने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed