फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra BJP district president surrounded the government on the job trainee issue

Kangra News: कांगड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष ने जॉब ट्रेनी मामले पर सरकार को घेरा

Fri, 25 Jul 2025 08:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 25 Jul 2025 08:47 AM IST
विज्ञापन
Kangra BJP district president surrounded the government on the job trainee issue
धर्मशाला। भाजपा कांगड़ा जिला के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कांग्रेस सरकार की नई 'जॉब ट्रेनी' नीति पर तीखा हमला बोला है। शर्मा ने इसे बेरोजगार युवाओं को ठगने का एक नया जाल बताया। कहा कि यह सरकार के लिए नौकरियों के मुद्दे को टालने का एक साल का जीवनदान है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर युवाओं को ठगने और उनका शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में कांग्रेस जैसी जनविरोधी सरकार शायद ही कभी आई होगी और अब भविष्य में कभी नहीं आएगी। उनके अनुसार सरकार या तो कोई फैसला लेती नहीं है और जो लेती है वह जनविरोधी होता है।
विज्ञापन

शर्मा ने जॉब ट्रेनी भर्ती प्रक्रिया को हिमाचल प्रदेश के 12 लाख युवाओं के साथ बड़ा धोखा करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले तो जॉब ट्रेनी बनने के लिए परीक्षा देनी होगी और उसके 2 साल बाद भी कोई गारंटी नहीं है कि युवाओं को पक्की नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक बार कड़ी मेहनत से परीक्षा पास करने के बाद फिर से दूसरी परीक्षा का सामना करना युवाओं को भ्रमित और परेशान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जॉब ट्रेनी के नाम पर स्थायी कर्मचारियों वाले सभी काम लेगी लेकिन बदले में उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा, मेडिकल बिल भुगतान जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने चिंता जताई कि यह दुर्भाग्यपूर्ण नीति बोर्डों और निगमों पर भी लागू होगी। शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार में केवल मित्रों को नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि हिमाचल प्रदेश के युवा पुस्तकालयों में तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षाएं या तो रद्द हो जाती हैं या उनके परिणाम रुक जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed