{"_id":"60e9b7748ebc3ec75d6f4bb6","slug":"jwalamukhi-bjp-yuva-morcha-president-kangra-news-sml37645402","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी युवा मोर्चा अध्यक्ष की ताजपोशी से फिर भड़की ज्वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी युवा मोर्चा अध्यक्ष की ताजपोशी से फिर भड़की ज्वाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। ज्वालामुखी मंडल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अजय कुमार की ताजपोशी से एक बार फिर ज्वालामुखी मंडल भाजपा में ज्वाला भड़क गई है।
जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी मंडल भाजपा ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर सुशील राणा की ताजपोशी करने के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश सोनी ने पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा पर ही सहमति जताई है। उन्हें बाकायदा नियुक्ति पत्र देकर सम्मान दिया गया है।
इस पर ज्वालामुखी मंडल भाजपा के कुछ नेताओं ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि ज्वालामुखी मंडल भाजपा से सुशील राणा का नाम युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए विधायक रमेश धवाला की स्वीकृति से भेजा गया था, लेकिन एक बार फिर अजय राणा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया है।
विज्ञापन
इससे ज्वालामुखी मंडल भाजपा में एक बार फिर से ज्वाला भड़क गई है। गौरतलब है कि स्थानीय विधायक रमेश धवाला सरकार के किसी टूर पर निकले हुए हैं। वे प्रदेश में नहीं हैं। वहीं, ज्वालामुखी मंडल भाजपा के अध्यक्ष मान चंद राणा की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी कई सवालों को जन्म दे रही है। इसमें भी कई नाम ऐसे हैं, जिन पर ज्वालामुखी मंडल भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता आपत्ति जता चुके हैं। कई ऐसे नाम गायब कर दिए गए हैं, जो पार्टी की कई वर्षों से सेवा करते चले आ रहे हैं। कुछ लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उन्हें पूछा भी नहीं गया है और न ही उनकी राय ली गई है। इस संदर्भ में जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद का चयन करना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश सोनी के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि सुशील राणा की उम्र 39 वर्ष है और पार्टी हाईकमान के आदेश हैं कि 35 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति युवा मोर्चा में पदाधिकारी न बनाया जाए। ऐसे में सुशील राणा जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को हम शीघ्र ही आईटी सेल का अध्यक्ष बनाने जा रहे हैं। इसी तरह से महिलाओं में भी जो बेहतर कार्य कर रही हैं उनमें से महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी भाजपा मंडल के नेता किसी भी चीज को अन्यथा न लें। जिला भाजपा हमेशा उनके साथ है और उनके साथ तालमेल बिठाकर ही कोई भी निर्णय लेगी।