फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Job opportunity for ITI pass trained youth

आईटीआई कोपड़ा में आठ मार्च को सजेगा रोजगार मेला

Sat, 05 Mar 2022 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Job opportunity for ITI pass trained youth
धर्मशाला। महावीर आईटीआई कोपड़ा में 8 मार्च को मोहाली की स्वराज इंजन लिमिटेड कंपनी कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से अप्रेंटिस का मौका देगी। महावीर आईटीआई के प्रधानाचार्य समीर सिंह ने बताया कि इस इंटरव्यू में आईटीआई से पास मोटर मैकेनिक, टर्नर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक व्यवसायों के प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष के बीच हो और वे महावीर आईटीआई कोपड़ा (मझीण मार्ग) तहसील ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश पहुंचें। महावीर आईटीआई के चेयरमैन ओम प्रकाश कौशल ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। इस इंटरव्यू में लिखित परीक्षा होगी, जिसमें उत्तीर्ण युवाओं का इंटरव्यू लिया जाएगा। कैंपस साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को 10वीं और आईटीआई पास होने के प्रमाण पत्र, रिज्यूम, आधार कार्ड या पैन कार्ड, एंप्लाएमेंट एक्सचेंज पंजीकरण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपने साथ लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया की स्वराज इंजन लिमिटेड कंपनी 50 पद भरेगी। उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में चयनित होने पर इन युवाओं को कंपनी अप्रेंटिस आधार पर रखेगी, जिसकी एवज में आईटीआई पास युवाओं को लगभग 10,000 रुपये देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed