{"_id":"67f1264b6f4c02dc790c4db2","slug":"jcb-machine-was-used-to-dig-the-concrete-road-pwd-stopped-the-work-kangra-news-c-95-1-ssml1008-171990-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जेसीबी मशीन से कर दी कंक्रीट सड़क की खोदाई, पीडब्ल्यूडी ने रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जेसीबी मशीन से कर दी कंक्रीट सड़क की खोदाई, पीडब्ल्यूडी ने रोका काम
विज्ञापन
खनियारा के मोहली में जेसीबी से की जा रही सड़क पर खोदाई। संवाद
धर्मशाला। खनियारा के पटोला से मोहली संपर्क मार्ग पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य करोड़ों की कंक्रीट सड़क पर भारी पड़ गया। सड़क किनारे खोदाई की अनुमति तो थी, लेकिन ठेकेदार ने शॉर्टकट अपनाते हुए जेसीबी मशीन से हैमर चला डाले। इससे ताजी बनी सड़क हिल गई और जगह-जगह से टूटने लगी।
शनिवार को लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर काम फौरन रुकवा दिया। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि अब ड्रिलिंग नहीं, केवल कटर से कटिंग और हाथ से खोदाई होगी। विभाग के मुताबिक, कंक्रीट सड़क पर जेसीबी से की जा रही ड्रिलिंग से पूरी सतह कंपन करने लगी थी। इससे सड़क को नुकसान हो रहा है।
स्थानीय लोगों जितेंद्र कुमार, सुनील शर्मा, प्रदीप शर्मा, अजय और राहुल ने कहा कि पटोला से मोहली सड़क पर कुछ साल पहले सरकार ने करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च किए थे, अब वही सड़क फाइबर लाइन के नाम पर खोदी जा रही है। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग ड्रिलिंग की वजह से उड़ रही धूल-मिट्टी से परेशान हैं।
विज्ञापन
पटोला से मोहली रोड पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र भी है। यह सड़क सिद्धबाड़ी, योल, चामुंडा और पालमपुर जैसे क्षेत्रों को आपस में जोड़ती है। दिनभर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है, ऐसे में इस तरह की मनमानी खोदाई से न सिर्फ सड़क खराब हो रही है, बल्कि लोगों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं।
कनिष्ठ अभियंता के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। जेसीबी मशीन के हैमर से सड़क को नुकसान पहुंच रहा था, इसलिए काम को तुरंत रुकवा दिया गया है। संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि आगे से कटर और मैनुअल तरीकों से ही खोदाई की जाए।
– दशमिंद्र पाल, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी धर्मशाला