फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jawan injured in road accident dies

Kangra News: सड़क दुर्घटना में घायल जवान की मौत

Sun, 31 Aug 2025 02:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jawan injured in road accident dies
डमटाल (कांगड़)। पुलिस थाना गगल के अंतर्गत गंगभैरों में सड़क हादसे में घायल पंकज कुमार निवासी इंदौरा वार्ड-4 की उपचार के दौरान टांडा अस्पताल में मौत हो गई। पंकज भारतीय सेना की जैक राइफल में भारत चीन सीमा पर तैनात थे। इन दिनों पंकज कुमार घर छुट्टी आए हुए थे। गंगभैरों में सड़क हादसे में वह घायल हो गए थे। शुक्रवार को सैनिक का पार्थिव देह इंदौरा पहुंची तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता इकलौते बेटे की पार्थिव देह को देखकर बेसुध हो गए। पंकज के पिता संजय कुमार भी सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंतिम संस्कार के दौरान पठानकोट से आई सेना की टुकड़ी ने पंकज कुमार को श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed