फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jawali hospital got a gynecologist after five years

Kangra News: जवाली अस्पताल को पांच साल बाद मिला स्त्री रोग विशेषज्ञ

Wed, 11 Jun 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 11 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jawali hospital got a gynecologist after five years

विज्ञापन

रैहन (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल जवाली में पांच साल बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हुई। एमडी गायनी डॉ. मनीषा ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दीं। जवाली सिविल अस्पताल में लंबे समय से महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की जा रही थी। अब तक महिलाएं निजी क्लीनिक का रुख करती थीं या मेडिकल कॉलेज और पठानकोट के अस्पतालों के चक्कर काटने के लिए मजूबर थीं। डॉ. मनीषा की तैनाती से न सिर्फ गर्भवती महिलाओं, बल्कि अन्य स्त्री रोगों से पीड़ित महिला मरीजों को भी राहत मिलेगी।


महिला विशेषज्ञ की तैनाती के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार का धन्यवाद। अब महिलाओं को इलाज के बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। अस्पताल में एमडी मेडिसिन की भी नियुक्ति की जाए। - पुष्पा चौधरी, पार्षद जवाली
विज्ञापन


यह कदम महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य के लिए जरूरी था। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स रे जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नियमित शुरू होनी चाहिए, तभी इसका लोगों को पूर्ण लाभ मिलेगा। - जगपाल सिंह, व्यवसायी जवाली
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला विशेषज्ञ की तैनाती के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार का हार्दिक आभार है। हम चाहते हैं कि अस्पताल में एमडी मेडिसिन और एक्स-रे, पैथोलॉजी और अन्य सेवाओं को भी मजबूत किया जाए। संसार सिंह, पूर्व उपप्रधान फारियां

अब महिलाओं को टांडा या पठानकोट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विशेषज्ञ की तैनाती से गर्भवती महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी। - सीमा देवी, स्थानीय निवासी जवाली।

जवाली अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा ने ज्वाइन कर लिया है। इससे क्षेत्र की गर्भवती और अन्य बीमारियों से ग्रस्त महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। - डाॅ. ईशांत मुहम्मद, एसएमओ जवाली अस्पताल


जवाली क्षेत्र की जनता से जो वायदा किया गया था, वह अब पूरा हो गया है। आने वाले समय में अस्पताल को सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित कर आदर्श अस्पताल का दर्जा दिलाया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर योजना तैयार की जा रही है और बजट भी प्रस्तावित किया है। - चंद्र कुमार, कृषि मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed