{"_id":"62a4e2ba0f97536d4051285a","slug":"jam-on-the-dharamsala-mcleodganj-road-kangra-news-sml411841119","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के लिए सड़कें खाली, पर्यटकों के लिए घंटों लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के लिए सड़कें खाली, पर्यटकों के लिए घंटों लग रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी मैक्लोडगंज में देश-विदेशों से पर्यटक जहां धार्मिक स्थली की सुंदरता, मैदानी क्षेत्रों की गर्मी से राहत पाने को आ रहे हैं। वहीं पर्यटन नगरी में लग रहा लंबा जाम पर्यटकों को मैक्लोडगंज से दूरी बनाने को ही विवश कर रहा है। संवाददाता ने शनिवार को जब मैक्लोडगंज का दौरान किया तो कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
स्थान: मैक्लोडगंज बाजार, समय: 12:30 से 1:30 बजे तक । आलम यह था कि कई कैंट से लेकर मैक्लोडगंज तक जाम लगा हुआ है, बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों की गाड़ियां रेंगती हुईं मैक्लोडगंज तक पहुंच रही हैं। दो किलोमीटर के इस सफर में लोगाें को दो घंटे से भी ज्यादा समय लग रहा है।
संवाददाता ने पाया कि धर्मशाला से मैक्लोडगंज जा रही गाड़ियों के लिए जाम की स्थिति मैक्लोडगंज से लगभग दो किलोमीटर पीछे कैंट एरिया से ही शुरू हो जा रही थी। आलम यह था कि एक तरफ लगी लंबी लाइनों में गाड़ियां घंटों रेंगती हुई मैक्लोडगंज तक पहुंच रही थीं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से जाम की स्थिति पर नियंत्रण करने का प्रयास तो किया जा रहा था, लेकिन घंटों लगने वाले इस जाम के लिए पुलिस बल के जवानों की संख्या इतनी पर्याप्त नहीं थी कि इस जाम की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। ऐसे में बाहरी राज्य के लोगों ने मैक्लॉडगंज में लगने वाले जाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार दी।
विज्ञापन
जाम पर नियंत्रण करने के लिए बनानी चाहिए सही व्यवस्था
मध्यप्रदेश से आए पर्यटक मयंक ने बताया कि मैक्लोडगंज में बाकी सब सही है, लेकिन जाम की स्थिति के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में प्रशासन को जाम से निपटने के लिए सही व्यवस्था बनानी चाहिए।
पांच घंटे जाम से निपटकर पहुंचा मैक्लोडगंज
राज्यस्थान के उदयपुर से आए हिमांशु ने बताया कि शुक्रवार को वे धर्मशाला आए, लेकिन पहले राष्ट्रपति के दौरे के कारण धर्मशाला में लगे जाम फिर मैक्लोडगंज में जाने वाले रास्ते मेें लगभग पांच घंटे के लंबे जाम से निपटकर यहां पहुंचा हूं।
माननीयों के लिए रास्ते खाली, आम जनता को हुई परेशानी
मध्य प्रदेश से आए पर्यटक मयूर ने बताया कि राष्ट्रपति दौरे के दौरान माननीयों के लिए रास्ते खाली कर दिए गए थे, लेकिन आम जनता और पर्यटकों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
धर्मशाला स्टेडियम देखने की रह गई आशा
हर्षदीप ने बताया कि वह दूसरी बार धर्मशाला आए हैं। उनके मन में क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को देखने की इच्छा थी, लेकिन जाम के कारण उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त न हो सका।
घंटाें में जाम में फंसकर पहुंचे होटल
विशाल ने बताया कि मैक्लाडगंज के जाम में घंटों फंसकर अपने होटल तक पहुंचने का इंतजार करने पड़ा। वहीं दो किलोमीटर दूरी पर रहते मैक्लोडगंज तक पहुंचने के लिए इतना समय लगा मानो कि चंडीगढ़ का सफर कर रहे हों।
पूरी तरह पैक हुए पर्यटन नगरी के होटल
देश-विदेश से आने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटकों से धर्मशाला के होटल पूरी तरह पैक हो गए हैं। वीकेंड पर दिनभर धर्मशाला, मैक्लोडगंज की ओर बाहरी राज्यों जम्मू, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और दक्षिण-भारत की गाड़ियों की आवाजाही जारी रही। ऐसे में शनिवार शाम तक पर्यटन नगरी के होटल पर्यटकों से पूरी तरह पैक हो चुके हैं।
जाम की समस्या गंभीर समस्या, मिलकर करेंगे प्रयास
होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि मैक्लोडगंज में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। होटल एसोसिएशन और पुलिस प्रशासन मिलकर स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहे हैं। होटल एसोसिएशन ने जाम की स्थिति से निपटने को पुलिस प्रशासन को होटल स्वयंसेवी भी प्रदान किए हैं। आशा है आने वाले समय में जाम पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।