फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jal Shakti Department will build a sewerage treatment plant in Bhagsunag

Kangra News: भागसूनाग में जलशक्ति विभाग बनाएगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Wed, 12 Nov 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Department will build a sewerage treatment plant in Bhagsunag
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के तहत भागसूनाग में लोगों की सुविधा के लिए शीघ्र जलशक्ति विभाग की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। विभाग इस परियोजना पर तीन करोड़ की राशि खर्च करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। विभाग सभी औपचारिकताओं को पूरा कर रहा है। वन विभाग की मंजूरी के लिए विभाग की ओर से फाइल तैयार की जाएगी। वन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मैक्लोडगंज के भागसूनाग में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने से धर्मकोट और भागसूनाग क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे अब लोगों को बार-बार ब्लॉक होने वाले सीवरेज लाइन से भी छुटकारा मिलेगा। जानकारी के अनुसार मैक्लोडगंज, धर्मकोट और भागसूनाग के लिए डाली गई सीवरेज लाइन को दाड़नू के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा गया है। ऐसे में एक ही लाइन पर इतने बड़े क्षेत्र की मल निकासी का बोझ है। इसके कारण चैंबर ब्लॉक होने से कई बार सीवरेज की गंदगी सड़क और गलियों में बहने लगती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बनने से भागसूनाग और धर्मकोट की सीवरेज लाइन को इसमें जोड़ दिया जाएगा। जलशक्ति विभाग मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच ने कहा कि आने वाले दिनों में भागसूनाग में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द वन विभाग की मंजूरी के लिए फाइल तैयार की भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed