फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jaisinghpur-Palampur route bus gasped in Draman

Kangra News: जयसिंहपुर-पालमपुर रूट की बस द्रमण में हांफी

Sun, 22 Feb 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 22 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jaisinghpur-Palampur route bus gasped in Draman
जालग/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर से दोपहर 11:40 बजे पालमपुर के लिए वाया चौआं-धुपक्यारा-जालग होते हुए चलने वाली परिवहन निगम की बस शनिवार को बीच रास्ते में ही हांफ गई। बस जयसिंहपुर से तो समय पर निकली, लेकिन द्रमण से कुछ दूरी पर एक तीखे मोड़ पर अचानक खराब होकर खड़ी हो गई। स्थिति ऐसी बन गई कि बस सड़क के बीचोबीच फंस गई और अन्य वाहनों के निकलने के लिए भी जगह नहीं बची।
विज्ञापन

इससे जयसिंहपुर की ओर आने-जाने वाली अन्य बसों को वाया लाहट कोटलू मार्ग से डायवर्ट करना पड़ा। बस के बीच सड़क पर खराब होने से दोपहर करीब एक बजे से लेकर शाम लगभग साढ़े पांच बजे तक मुख्य मार्ग पर बसों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। इससे द्रमण, जालग, रोपड़ी, कोसरी और हरोट सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को भारी असुविधा हुई। यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा, जबकि कुछ लोग घंटों सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। स्थानीय लोगों अमी चंद, परवेश कुमार, अश्वनी कुमार, त्रिलोक चंद, कर्म चंद, रवि कुमार और संजय आदि का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी बसों की तकनीकी खराबी की समस्या सामने आती रही है। उधर, आरएम पालमपुर पालमपुर नितेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर भेज दी गई थी। टीम ने शाम तक बस को ठीक कर लिया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed