फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jairam and Rajiv Bhardwaj filled the workers with enthusiasm.

Kangra News: जयराम और राजीव भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Tue, 10 Feb 2026 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Feb 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
Jairam and Rajiv Bhardwaj filled the workers with enthusiasm.
शाहपुर में भाजपा मंडल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री को सम्मानित करते पार्टी पदाधिकारी। -स्रोत :
शाहपुर (कांगड़ा)। भाजपा मंडल शाहपुर की अहम बैठक एक निजी पैलेस में हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी मोड में आने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और केंद्रीय बजट, मनरेगा योजना व आरडीजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक केवल सिंह पठानिया भाजपा सरकार के समय स्वीकृत और निर्मित विकास कार्यों पर अपनी नेम प्लेट लगाकर श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपने पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की योजनाओं का ब्यौरा पेश किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, विश्व चक्षु, सीमा चौधरी, राकेश चौहान, कमल शर्मा, और प्रणव शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed