Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jaggi inspects ice, roller skating rink project site

Kangra News: जग्गी ने आइस, रोलर स्केटिंग रिंक परियोजना स्थल का किया निरीक्षण

Tue, 10 Feb 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Feb 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
Jaggi inspects ice, roller skating rink project site
सकोह में आइस व रोलर स्केटिंग रिंक के निर्माण की प्रगति का जायजा लेते देवेंद्र जग्गी। -स्रोत : क
धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं नगर निगम धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने सकोह क्षेत्र में प्रस्तावित आइस एवं रोलर स्केटिंग रिंक परियोजना स्थल का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली यह परियोजना धर्मशाला को खेल और पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान देवेंद्र जग्गी ने बताया कि इस रिंक में आइस स्केटिंग के साथ-साथ रोलर स्केटिंग के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पर्यटकों और खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए यहां 150 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे भविष्य में आयोजनों के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन सुचारु रहेगा।
विज्ञापन

जग्गी ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से धर्मशाला एक स्पोर्ट्स टूरिज्म हब के रूप में उभरेगा। इससे न केवल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि होटल, परिवहन और अन्य सेवा क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसी के साथ शहर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर वैश्विक सम्मेलनों और व्यावसायिक बैठकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व मेयर ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed