{"_id":"67c8a1472c57761a490d618f","slug":"iti-trainee-left-home-after-family-refused-to-give-him-mobile-kangra-news-c-95-1-kng1002-167843-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परिजनों ने मोबाइल न दिया तो आईटीआई प्रशिक्षु ने छोड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परिजनों ने मोबाइल न दिया तो आईटीआई प्रशिक्षु ने छोड़ा घर
Thu, 06 Mar 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। आजकल के युवाओं में मोबाइल फोन की लत तेजी से बढ़ रही है, जिससे उनके व्यवहार में बदलाव आ रहा है और परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला देहरा उपमंडल में सामने आया है। यहां एक आईटीआई प्रशिक्षु के परिजनों ने उससे मोबाइल फोन ले लिया था तो उसने नाराज होकर घर छोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने उसे कांगड़ा बस स्टैंड पर ढूंढ निकाला और परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार आईटीआई नैहरनपुखर का प्रशिक्षु मंगलवार सुबह घर से निकला, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसके दोस्त से संपर्क किया, तो पता चला कि छात्र दरकाटा बाजार में किसी सामान को भेजने के बहाने उतरा था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उसे ढूंढने के लिए रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने रानीताल पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए और सभी थानों को सूचित किया, जिसके बाद मुख्य आरक्षी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। रात को कांगड़ा बस अड्डा से प्रशिक्षु को सकुशल ढूंढ लिया गया और परिजनों के हवाले कर दिया। यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि मोबाइल फोन की लत युवाओं के जीवन पर गहरा असर डाल रही है। इसके कारण वे गलत संगत में फंस सकते हैं, जो परिवारों के लिए चिंता का कारण बन रही है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई करते हुए लापता छात्र को परिजनों के पास सुरक्षित लौटा दिया है।