फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Isha became a part of Independence Day in Delhi

Kangra News: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का हिस्सा बनीं ईशा

Thu, 21 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Isha became a part of Independence Day in Delhi
फोटो कैप्शन; देहरी कॉलेज की ईशा चौधरी जो देशभर से चुने गए 50 ‘माई भारत’’’’’’’’ सम्मानित स्वयंस
राजा का तालाब(कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी की एमए इतिहास (तृतीय सेमेस्टर) की मेधावी छात्रा ईशा चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी असाधारण उपलब्धि को दर्शाकर न केवल महाविद्यालय, बल्कि समूचे प्रदेश का नाम रोशन किया है। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ईशा चौधरी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। ईशा चौधरी देशभर से चुने गए 50 माई भारत सम्मानित स्वयंसेवकों में से एक हैं, जिन्हें यह गौरव हासिल हुआ। ईशा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण क्षण है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निकट से देखने और उनका प्रेरक उद्बोधन सुनने का अवसर मेरे लिए अपार ऊर्जा का स्रोत रहा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माई भारत कार्यालय कांगड़ा के युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा एवं अन्य अधिकारियों की हृदय से आभारी हूं, जिन्होंने मुझे अमूल्य अवसर प्रदान किया। प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने कहा कि हमें ईशा पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed