{"_id":"612e78918ebc3eca726e1eb9","slug":"iron-pipe-with-electric-wire-kangra-news-sml382261066","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे का पाइप बिजली के तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे का पाइप बिजली के तार से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। विकास खंड नगरोटा सूरियां की सकरी पंचायत के एक 15 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। युवक का नाम नितिन बताया गया है और जमा एक का विद्यार्थी था। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सकरी में पढ़ता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नितिन लोहे का पाइप लेकर घर की ओर जा रहा था।
उसने जैसे ही लोहे की पाइप ऊपर की ओर उठाई तो अचानक पाइप ऊपर से गुजर रही 33 केवी बिजली के तारों से छू गई और नितिन एक धमाके के साथ जमीन पर गिर गया। पास ही खड़े परिवार ने उसे देखा तो नितिन बेहोश हो गया था।
उसे तुरंत नगरोटा सूरियां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी प्रभारी सुरिंदर राणा टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए और मामला दर्ज कर लिया। मामला हरिपुर थाना का होने के कारण हरिपुर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिवारों के बयान दर्ज कर लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया। मृतक के पिता रामपाल धर्मशाला में पंचायतीराज में ऑडिटर हैं और नितिन माता-पिता का यह एक ही बेटा था। उधर, मृतक की माता सुनीता बेटे की मृत्यु की खबर सुनकर बेहोश हो गई और सुधबुध खो चुकी है।