फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Investigation into illegal sale and purchase of government land is on hold

Kangra News: सरकारी भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त मामले की जांच ठंडे बस्ते में

Fri, 19 Dec 2025 01:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Investigation into illegal sale and purchase of government land is on hold
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में सरकारी भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त मामले की जांच ठंडे बस्ते में है। जिलाधीश के आदेशों के बावजूद इस मामले में कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिससे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 24 नवंबर के अंक में इस मामले का पटाक्षेप किया था। आरोप है कि सरकारी जमीन को अवैध रूप से करोड़ों रुपये में बेचा गया है। इसमें कई राजनीतिक और कारोबारी हस्तियों के नाम सामने आ सकते हैं। यह मामला धर्मशाला तहसील के तीन प्रमुख मुहालों से संबंधित है। इनमें मोहली हारां दी मौजा खनियारा, मुहाल चकवन और मुहाल ठेहड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

जांच में इन क्षेत्रों की सरकारी जमीनों की बिक्री के 35 विभिन्न इंतकाल सामने आए हैं। अगर इंतकाल खारिज हुए तो यह सरकारी भूमि वापस सरकार में निहित होगी। हालांकि वीरवार को सोशल मीडिया पर कुछ इंतकाल खारिज होने की सूचना वायरल हो रही थी, लेकिन जब संबंधित विभाग से इस बारे में पूछा गया तो पता चला कि अभी इंतकाल खारिज नहीं हुए हैं। लेकिन जल्द इस मामले में कार्रवाई होगी, यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि इस मामले में तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन अभी तक कोई इंतकाल खारिज नहीं हुआ। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed