फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Interviews for ITV Trailer Driver in Dubai on 27th

Kangra News: दुबई में आईटीवी ट्रेलर ड्राइवर के लिए 27 को होंगे साक्षात्कार

Sat, 18 Oct 2025 07:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:12 AM IST
विज्ञापन
Interviews for ITV Trailer Driver in Dubai on 27th
धर्मशाला। दुबई जेबल अली पोर्ट में आईटीवी ट्रेलर ड्राइवर के पदों पर मेसर्स जालंधर कौशल विकास निगम के माध्यम से भर्तियां की जा रही हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि यह अवसर हिमाचल प्रदेश सरकार के उपक्रम एचपीएसईडीसी के माध्यम से विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों को 2,250 दिरहम (लगभग 52 हजार रुपये) मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम और आवास भत्ता मिलेगा। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। उम्मीदवार को बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए तथा आयु सीमा 24 से 41 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक के पास वैध पासपोर्ट और भारतीय भारी मोटर वाहन (एचएमवी) लाइसेंस होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी 27 अक्तूबर को सुबह 9ः00 बजे कौशल विकास केंद्र पालकवाह तहसील हरोली, जिला ऊना में अपने मूल प्रमाणपत्रों, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो व प्रतियों सहित साक्षात्कार में भाग लें। साक्षात्कार पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण https://forms.gle/LgkjAcSDFsqBAb927 लिंक पर अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को विदेश मंत्रालय से अनुमोदित 30,000 शुल्क (जीएसटी सहित) देना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed