{"_id":"69ca7be368164b5d1c0bc3f9","slug":"inter-district-multi-day-cricket-tournament-una-wins-after-beating-shimla-kangra-news-c-95-1-kng1044-226993-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अंतर जिला मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट... शिमला को पछाड़ ऊना बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अंतर जिला मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट... शिमला को पछाड़ ऊना बना विजेता
विज्ञापन
धर्मशाला में बारिश के बाद मौसम साफ हुआ तो क्रिकेट स्टेडियम में उमड़ी पर्यटकों की भीड़। अमर उजाल
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले गए अंतर जिला मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में ऊना की टीम ने शिमला पर शानदार जीत दर्ज कर खिताबी ट्राफी अपने नाम कर ली है। चार दिवसीय इस मुकाबले के अंतिम दिन सोमवार को ऊना ने पहली पारी में मिली निर्णायक बढ़त के आधार पर जीत हासिल की। बारिश के खलल के बावजूद ऊना का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा।
मैच के चौथे दिन शिमला की टीम अपनी पहली पारी में महज 347 रनों पर ही सिमट गई, जबकि ऊना ने पहली पारी में 622 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। रविवार के स्कोर 6 विकेट पर 267 रनों से आगे खेलते हुए शिमला की टीम को वापसी की उम्मीद थी, लेकिन ऊना की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
शिमला की ओर से नमन वर्मा ने 136 रनों की जुझारू शतकीय पारी खेली, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। ऊना की जीत की इबारत गेंदबाजों ने भी बखूबी लिखी। कप्तान अंकुश बेदी ने 3 और केशव सैनी ने 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर शिमला की टीम को चित कर दिया। ऊना के अमित कुमार को उनके शानदार दोहरे शतक के लिए मैन ऑफ द मैच (5 हजार रुपये) चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अंकुश बैंस को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (11 हजार रुपये) के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विजेता को 1 लाख और उपविजेता को 75 हजार
समापन समारोह में एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा और संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। विजेता टीम ऊना को एक लाख रुपये और उपविजेता शिमला को 75 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। इस मौके पर एचपीसीए के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों के खेल कौशल की सराहना की।