{"_id":"66a97de8eea3210cf20fa6b5","slug":"installment-of-dearness-allowance-should-be-released-on-independence-day-sunil-kangra-news-c-95-1-ssml1021-141665-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर जारी की जाए महंगाई भत्ते की किस्त : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर जारी की जाए महंगाई भत्ते की किस्त : सुनील
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ की बैठक प्रधान सुनील शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की है कि महंगाई भत्ते की किस्त और वेतन के बकाया राशि का भुगतान 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया जाए। संघ ने मांग की है कि बोर्ड कार्यालय में सभी श्रेणियों के रिक्त चल रहे पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द से जल्द से पूरी की जाए। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि पोस्ट कोड 903 परीक्षा के परीक्षा परिणाम को जल्द से जल्द जारी करने के संदर्भ में राज्य चयन आयोग हमीरपुर को दिशा-निर्देश दें, ताकि बोर्ड कार्यालय को 24 कर्मचारी जल्द से जल्द मिल सकें।
उन्होंने अन्य कर्मचारी भत्तों को, जिनमें टीए और एचआरए को पुन निर्धारित कर पंजाब और अन्य राज्यों की तर्ज पर जारी करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने मांग की कि स्कूल शिक्षा बोर्ड में बीओडी का गठन भी जल्द से जल्द किया जाए। इस बैठक में अनिल मेहरा, देशराज ठाकुर, अंकुश, विजय कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार, सुशील कुमार, रूपपाल, अनिल कौंडल, हिमाक्षी, कमलेश, रेखा डोगरा और लीला भारद्वाज भी मौजूद रहे।