फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inspected the venue of State Level Full Statehood Day celebrations

Kangra News: राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह स्थल का किया निरीक्षण

Fri, 16 Jan 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Inspected the venue of State Level Full Statehood Day celebrations
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बचत भवन देहरा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त हेमराज बैरवा ने की। बैठक में समारोह के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) परागपुर के खेल मैदान में किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) परागपुर के खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग हरबंस लाल शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग जसवां प्यारे लाल, वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed