{"_id":"669af7c3c38d05052a0cb224","slug":"information-given-on-women-helpline-beti-bachao-beti-padhao-schemes-kangra-news-c-95-1-ssml1008-140661-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजनाओं पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजनाओं पर दी जानकारी
Sat, 20 Jul 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)।। कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत बैजनाथ ब्लाॅक में 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान आरंभ किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, पालना, शक्ति सदन (स्वाधार गृह) के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में अप्रैल 2023 से जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र की स्थापना की गई है, जिसमें मिशन शक्ति के तहत सभी योजनाओं के सुचारू रूप से कार्यान्वयन और उनकी समीक्षा एवं निगरानी इस केंद्र की ओर से की जा रही है।
मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम जिला के सभी विकास खंडों में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कानूनी सलाहकार वन स्टॉप सेन्टर कांगड़ा के द्वारा भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत महिलाओं से संबन्धित सभी कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यालय स्तर पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम 2013, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 और बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 इत्यादि के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में जिला स्तर से मिशन शक्ति प्रभाग से राहुल, शिवानी, सोनाली, पंजाब नेशनल बैंक से वरिष्ठ प्रबंधक असीम गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी बैजनाथ, पर्यवेक्षक गदियाड़ा, पपरोला, महाकाल, कनिष्ठ सहायक गोपाल अवरोल, सचिन खंड संयोजक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।