फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Information about C-Vigil App should be made available to the people: CEO

सी-विजिल एप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी : सीईओ

Sat, 11 May 2024 12:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 May 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
Information about C-Vigil App should be made available to the people: CEO
धर्मशाला। मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि सी-विजिल एप बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कारगर कदम उठाएं, ताकि चुनाव संबंधी शिकायतों को तत्काल निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरश पालना सुनिश्चित की जाए। उड़नदस्तों और स्थायी नाकों को 24 घंटे सक्रिय करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं इसके साथ ही आबकारी विभाग को जिला भर में शराब इत्यादि की बिक्री और अवैध तौर पर शराब जब्त करने की प्रतिदिन रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही नाकों पर सुचारू चेकिंग भी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी बूथों पर स्थायी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिसमें उचित संकेतक, पेयजल की सुविधा, उचित रोशनी, रैंप और शौचालय की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक भी किया जाए ताकि कोई भी मतदाता वोट डालने के अधिकार से वंचित नहीं रहे। उन्होंने इन चुनाव के दौरान डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) के माध्यम से मतदान दिवस पर अनिवार्य सेवाओं पर तैनात विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए शिमला में स्थापित स्टेट क्लीयरिंग सेंटर के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सेंटर पर बिना अंकित किए एवं डाले गए डाक मत पत्रों का आदान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डाक मत पत्रों (पोस्टल बैलेट) के माध्यम से मतदान करने वाले विभिन्न श्रेणियों के मतदाताओं के लिए स्थापित मतदान केंद्रों और डाक मत पत्रों द्वारा 85 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए की गई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने अंतिम तिथि 14 मई से पहले प्रपत्रों के निस्तारण पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। मनीष गर्ग ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं को अपने डाक मतपत्र का उपयोग करने के लिए प्रत्येक सुविधा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में मतदान कक्ष और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने धर्मशाला तथा पालमपुर में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एडीसी सौरभ जस्सल, एडीएम डाॅ. हरीश गज्जू सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed