फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Indora's MLA reached the crowd without a mask in the program organized on Janmashtami festival, Those who follow the rules themselves are roaming without masks

नियमों का पालन करवाने वाले खुद बिना मास्क घूम रहे

Mon, 30 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Indora's MLA reached the crowd without a mask in the program organized on Janmashtami festival, Those who follow the rules themselves are roaming without masks
इंदौरा में जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभा यात्रा में भाग लेते हुए विधायक रीता धीमान और अन्य। - फोटो : Kangra
इंदौरा (कांगड़ा)। जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में इंदौरा विधायक रीता धीमान के बिना मास्क के भीड़ में पहुंचने पर काफी आलोचना हो रही है। दरअसल, सजवां दरबार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर देवाजी महाराज व अन्य मंदिर कमेटी सदस्यों ने शोभायात्रा निकाली। इंदौरा की विधायक रीता धीमान ने भी शोभायात्रा का भाग लिया। शोभायात्रा में सरकार की ओर से जारी निर्देशों पर कोई अमल नहीं किया गया। इंदौरा की विधायक भी लोगों की इस भीड़ में बिना मास्क के नजर आईं। इस पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि अगर सरकार के नुमाइंदे ही निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है। एक तरफ सरकार कोरोना महामारी से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार के कुछ विधायक खुद इसका उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। यह कार्यक्रम स्थानीय पंचायत प्रधान हिम्मत राज व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में आयोजित किया गया लेकिन उनमें भी किसी ने मास्क न पहनकर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाईं। इस नजारे को देखने वाले लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवा रही है। वहीं अगर वही इस प्रोटोकॉल का पालन विधायक नहीं करेंगे तो जनता पर सरकारी दिशा-निर्देशों को थोपने का उनके पास कोई अधिकार नहीं है। कोरोना महामारी यहीं से उग्र रूप ले ले तो आखिर इसके लिए कौन जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed