{"_id":"a6b2145fe7ce7fc9af377484da6c45e4","slug":"indo-pak-match-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक मैच के विरोध में निकलेगी तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक मैच के विरोध में निकलेगी तिरंगा यात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला/धर्मशाला (कांगड़ा)।
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय शर्मा ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के 19 मार्च को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित भारत-पाक मैच के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
सौरभ वन बिहार से 11 फरवरी को शुरू होने वाली दो दिवसीय यात्रा को शहीद सौरभ कालिया के पिता एनके कालिया हरी झंडी देकर शुरू करेंगे, जबकि यात्रा का पहला ठहराव शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा के पैतृक गांव डाढ में होगा। 12 फरवरी को यह यात्रा धर्मशाला स्थित शहीद स्मारक में समाप्त होगी। इसके बाद 13 फरवरी को 10 से पांच बजे तक शहीद स्मारक में आंशिक भूख हड़ताल होगी।
विज्ञापन
यदि भारत-पाक मैच को रद्द या फिर यहां से कहीं ओर ट्रांसफर न किया गया तो पाक टीम के विरोध स्वरूप जब तक टीम धर्मशाला में रुकेगी, शहीद स्मारक धर्मशाला में शांतिप्रिय तरीके से भूख हड़ताल जारी रखी जाएगी। भारत-पाक के बीच यदि वार्ता नहीं हो रही तो मैच कैसे हो सकता है।
विज्ञापन
भारत-पाक मैच के विरोध में उन्होंने अभियान छेड़ रखा है। इसको मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और लोक सभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी समर्थन दिया है। पाक टीम यदि धर्मशाला में मैच खेलती है तो यहां पर पाक का झंडा फहराया जाएगा, इससे न केवल प्रदेश के अढ़ाई लाख पूर्व सैनिक आहत होंगे बल्कि बॉर्डर पर पाक के खिलाफ मोर्चा खोल शहीद हुए सैनिकों की आत्मा को भी ठेस पहुंचेगी।