फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Indira Gandhi had trampled the Constitution by imposing emergency to save her chair: Shanta

इंदिरा गांधी ने कुर्सी बचाने के लिए इमरजेंसी लगाकर रौंद डाला था संविधान : शांता

Thu, 30 May 2024 03:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 30 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi had trampled the Constitution by imposing emergency to save her chair: Shanta
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि इस चुनाव का सबसे बड़ा झूठ और मजाक राहुल गांधी कर रहे हैं। वह संविधान की प्रति दिखा कर उसे बचाने की सौगंध खा रहे है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने 1975 में केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए संविधान को रौंद डाला था। जय प्रकाश नारायण से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक सैकड़ों नेताओं और मेरी तरह के हजारों कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर दिया था। पूरा देश जेलखाना बना दिया था। हम सबने जब अदालत में भारतीय संविधान के जीने के मूल अधिकार का हवाला देकर जेल से निकलने की बात की तो इसी कांग्रेस सरकार ने अदालत में कहा था कि इमरजेंसी में जीने का अधिकार भी समाप्त कर दिया गया है। हम 19 महीने जेल में रहे।
विज्ञापन


विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में पूरे देश को जेल बनाकर संविधान रौंदने वाली कांग्रेस आज उसी संविधान के नाम पर वोट मांग रही है। कांग्रेस यह झूठ कहकर किसी देशवासी को मूर्ख नहीं बना सकती। इसी लिए यह चुनाव कांग्रेस का अंतिम चुनाव सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के राहुल गांधी को संविधान की याद आ रही है, लेकिन 1975 में सता हासिल करने के लिए इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी की बात उन्हें आज क्यों नहीं याद रही है। इसलिए राहुल गांधी को संविधान बचाने की बात कहकर देश की जनता से घोर अन्याय कर रहे है। इमरजेंसी लगा कर हजारों कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर उनके अधिकारों को हनन किया गया था। शायद, राहुल गांधी को यह बात आज याद नहीं आ रही होगी। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस और इंदिरा गांधी ने 1975 में इमरजेंसी लगाकर जिस तरह से देश की जनता से अन्याय किया था। जनता उसे आज तक नहीं भूली है। जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed