फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Indian education is based on knowledge, discipline and life values: Prof. Bansal

भारतीय शिक्षा ज्ञान, अनुशासन और जीवन-मूल्यों पर आधारित : प्रो. बंसल

Sat, 11 Apr 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Indian education is based on knowledge, discipline and life values: Prof. Bansal
धर्मशाला। भारतीय शिक्षण मंडल हिमाचल प्रांत ने 57वां स्थापना दिवस केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के धौलाधार परिसर में मनाया गया। शिक्षा में भारतीयता विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल मुख्य अतिथि, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार सांख्यान विशिष्ट अतिथि और प्रो. संदीप कुलश्रेष्ठ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रो. बंसल ने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली सदैव ज्ञान, अनुशासन, समर्पण और जीवन-मूल्यों पर आधारित रही है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को शिक्षा में लचीलापन, कौशल विकास और मातृभाषा के प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रो. सांख्यान ने शिक्षा में नैतिकता, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर बल देते हुए वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को शिक्षा का आधार बताया। वहीं, प्रो. संदीप कुलश्रेष्ठ ने भारतीय परंपरा, संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान की वैश्विक प्रासंगिकता बारे बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति के स्वागत संबोधन से हुई और अंत में प्रो. चंद्रकांत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिक्षाविद, शोधार्थी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed