फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Independence Day celebrations will be held at the joint office complex in Palampur

Kangra News: पालमपुर के संयुक्त कार्यालय परिसर में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Wed, 06 Aug 2025 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 06 Aug 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations will be held at the joint office complex in Palampur
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष पालमपुर के संयुक्त कार्यालय भवन परिसर में होगा। समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम नेत्रा मेती की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें नगर निगम महापौर गोपाल नाग और उप महापौर राजकुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि समारोह में पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी व एनएसएस की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। वहीं, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

ध्वजारोहण से पूर्व मातृभूमि की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। एसडीएम ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी लोकेंद्र नेगी, तहसीलदार साजन बग्गा, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र सूद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed