फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inauguration of electrical works worth Rs. 30 lakh in Indora

Kangra News: इंदौरा में 30 लाख रुपये के विद्युत कार्यों का लोकार्पण

Thu, 03 Jul 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 03 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of electrical works worth Rs. 30 lakh in Indora
डमटाल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने बुधवार को 30 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विद्युत सुधार कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें इंदौरा के वार्ड-6 100 केवीए का नए ट्रांसफार्मर, वार्ड नंबर-5 में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 250 केवीए और भरोड़ा क्षेत्र में भी 100 केवीए ट्रांसफार्मर को 250 केवीए क्षमता तक बढ़ाया है। वार्ड-2 में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर और गांव चनौर में भी 100 केवीए ट्रांसफार्मर को 250 केवीए में अपग्रेड किया है।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 66 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं, इनमें से 48 ट्रांसफार्मर इंदौरा विद्युत मंडल के अंतर्गत विभिन्न गांवों में लगाए जाएंगे, जबकि शेष 18 ट्रांसफार्मर फतेहपुर विद्युत मंडल के तहत बडूखर से सनौर तक स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत मंड सनौर की छात्रा रितिका को साइकिल प्रदान की। कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने जन संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निवारण के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed