{"_id":"68eb9eb9a3b0386ad5004ec8","slug":"inauguration-of-electric-hand-pump-in-sihuwan-panchayat-kangra-news-c-95-1-kng1005-200651-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिहुवां पंचायत में विद्युत हैंडपंप का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिहुवां पंचायत में विद्युत हैंडपंप का लोकार्पण
Mon, 13 Oct 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 13 Oct 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने सिहुवां पंचायत वार्ड नंबर पांच, छतरु में विद्युत चालित हैंडपंप का लोकार्पण किया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इससे वार्डवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और पानी की समस्या में राहत मिलेगी।
विधायक ने कहा कि वार्ड में श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण शीघ्र करवाया जाएगा और सोलर लाइट्स की उपलब्धता होने पर प्राथमिकता के आधार पर स्थापित की जाएंगी। उन्होंने महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरु रविदास भवन का निर्माण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, आवासीय अभियंता गज परियोजना सुभाष शर्मा, डीएफओ दिनेश शर्मा, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद सहित अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान शुरू
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस ने वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत की। रैत कांग्रेस कार्यालय में विधायक केवल सिंह पठानिया ने पहला हस्ताक्षर किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर गांव में जाकर लोगों को भाजपा की ओर से वोट चोरी के मामलों के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया। सारे हस्ताक्षर होने के बाद इसकी प्रतिलिपि पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। कांग्रेस के अग्रणी संगठन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, इंटक और सेवादल अभियान को गांव और लोगों के घर तक पहुंचाकर इसे जन अभियान बनाएंगे।